चित्तौरगढ़ हमारे लिए बहुत खुशी कि बात है कि भारतीय जैन मिलन जिसकी देश में ही नहीं विदेशों में भी 1450 से भी अधिक युवा, महिलाएं की विभिन्न शाखाएं है जिसके क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रकाश जैन पाटनी और क्षेत्रीय मंत्री वीर विजय जैन पोखरणा ने विद्या सागर मांगलिक धाम में नवीन शाखा का गठन कर राजेन्द्र गोधा को अध्यक्ष, अशोक सेठिया को महामंत्री, नवनीत प्रकाश मोदी को उपाध्यक्ष, रमेश अजमेरा को कोषाध्यक्ष, रतन संचेती को सहसचिव सर्व सम्मति से घोषित किया।
भारतीय जैन मिलन संस्था समग्र जैन समाज की संस्था है यह सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्य वर्ष भर करती रहती हैं। समाज और जन कल्याण के कार्य समय समय पर करने में अग्रणीय है। जिससे समाज कि उन्नति में योगदान मिलता हैं तथा व्यक्तिगत उन्नति में भी मदद मिलती हैं।
सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष पारस कुमार सोनी, महामंत्री डॉ ज्ञानसाग़र जैन व बसंती लाल वेद, संजय वेद तथा स्वेताम्बर समाज से नवनीत प्रकाश मोदी, सुनील छाजेड़, अशोक सेठिया, रतन लाल संचेती, प्रमिला जैन आदि उपस्थित थे। प्रान्तीय अध्यक्ष वीर प्रकाश जैन ने सभी पदाधिकारियों का पगड़ी, उपरना, माला पहनाकर अभिनंदन किया।