पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ओछड़ी टोल नाके पर किया स्वागत

By :  vijay
Update: 2025-10-08 13:53 GMT

चित्तौड़गढ़।भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय नेता एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे का आज चित्तौड़गढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओछड़ी टोल नाके पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में तिरंगे और भाजपा के झंडे लहराते हुए फूलमालाओं और नारों के बीच  राजे का गरमजोशी से अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी राजनीतिक दिशा में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

स्वागत के दौरान पूरे वातावरण में “वसुंधरा राजे ज़िंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ की भाजपा टीम मजबूत है और आने वाले समय में संगठन की मेहनत ही विजय की कुंजी बनेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह "रूद" जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, अशोक रायका, जिला मंत्री देशराज गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, प्रवक्ता दीपक शर्मा, प्रवीण सिंह राठौड, आईटी जिला संयोजक नन्दकिशोर लौहार, सह संयोजक आशीष शर्मा, मण्डल अध्यक्ष गोपाल चौबे, सत्यनारायण कुमावत, राजकुमार सुखवाल, गोपाल चौबे, राजमल सुखवाल, गौरव त्यागी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटूलाल सुथार, विदुषी बिल्लू, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, मुकेश जाट अरनियापंथ, महामंत्री आशीष सिकलीगर, अनिल सुखवाल, रामप्रसाद जाट, रतनलाल जाट, सोहनलाल खटीक, जगदीश भांड, जगदीश सिसोदिया, दीपक पटवारी, चंद्रशेखर सोनी, अल्का चतुर्वेदी, विदुषी बिल्लू, घनश्याम लोठमंडल महामंत्री किशोर सिंह शक्तावत, मोहनलाल धाकड़, सुरेश झंवर, कृष्णपाल सिंह चूंडावत, अनिल ईनाणी, भंवर सिंह खरडी बावड़ी, सुशील शर्मा, कर्नल सिंह राठौड़, रतन शर्मा, श्रवण साहू, सोनू व्यास, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली, उपसरपंच ज्ञानेश्वर पूरी, नरेंद्र टेलर, बाबूलाल कुमावत, नारायण जाट, गणेश साहू, रवि कल, विनीत तिवारी आदी उपस्थित थे।

Similar News