निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर 22 फरवरी को

Update: 2026-02-11 06:53 GMT

चित्तौड़गढ़,। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से 22 से 24 फरवरी 2026 तक चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित जैन गुरूकुल/धर्मशाला परिसर में 12वां विशाल निःशुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद, महाराणा प्रताप चित्तौड़गढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर (जयपुर फुट) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

शिविर में दुर्घटना में पैर गंवा चुके दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम पैर (जयपुर फुट), हाथ गंवा चुके व्यक्तियों के लिए कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराए जाएंगे। पोलियो प्रभावित भाई-बहनों के लिए कैलिपर्स, बैसाखियां एवं तीन पहिया साइकिल (ट्राइसाइकिल), व्हीलचेयर तथा जरूरतमंदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक छड़ी वितरित की जाएगी। बुजुर्ग, दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए छड़ी एवं श्रवण यंत्र भी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने जिले के अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग भाई-बहनों से निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।

Similar News