ज़िला चिकित्सालय में किए फल और बिस्किट्स वितरित
निंबाहेड़ा निंबाहेड़ा नगर महिला कांग्रेस कमेटी ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में स्थित गायनिक वार्ड में भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट्स वितरित किए और पूछी उनकी कुशलक्षेप और भर्ती मरीजों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निंबाहेड़ा नगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय ज़िला चिकित्सालय में शनिवार को दोपहर 1:30 बजे गायनिक वार्ड में भर्ती मरीजों को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उन्हें फल और बिस्किट्स वितरित किए और उनकी कुशलक्षेप पूछी तथा शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
इस अवसर पर नगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता पारख, हेल्प सोसायटी की अध्यक्षा एवं निवर्तमान पालिका पार्षद एकता सोनी,निवर्तमान पालिका पार्षद फिरदौस बी, नीलोफर मेव,पूर्व पार्षद शबाना खान,नीलू शर्मा,वंदना जैन एवं सुधा राव, सुधा जैन,बिल्किस बोहरा,अरची खान, मुन्नी देवी तेली,लक्ष्मी सोलंकी,तस्लीम बोहरा,नेहा सिंह,शिवानी सिंह, रत्ना कंवर एवं आशा देवी लाड़ना सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसजन उपस्थित थी।