तारा संस्थान उदयपुर द्वारा हरीश आंजना एजुकेशन सोसाइटी को किया गया सम्मानित
छोटीसादड़ी छोटी सादड़ी में यहां स्थित हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला ने जानकारी देते हुए बताया कि तारा संस्थान उदयपुर द्वारा तारा संस्थान उदयपुर द्वारा हरीश आंजना एजुकेशन सोसाइटी को किया गया सम्मानित।
छोटीसादड़ी में यहां स्थित हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ दीपक मंडेला ने बताया कि तारा संस्थान उदयपुर की संस्थापक एवं अध्यक्ष कल्पना गोयल द्वारा हरीश आंजना एजुकेशन सोसाइटी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सोसाइटी के सचिव डॉ जगन्नाथ सोलंकी को सम्मानित पर सम्मान पत्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह सम्मान सोसाइटी के कार्य शिक्षा,चिकित्सा,सामाजिक सरोकार,धार्मिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय छोटीसादड़ी में डॉ जगन्नाथ सोलंकी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित हुए सचिव डॉ जगन्नाथ सोलंकी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में समाजसेवा, जीवदया, नर सेवा नारायण सेवा के पद चिन्हों पर चलकर समाज सेवा की जा सकती है। जिससे व्यक्ति आत्म संतुष्टि प्राप्त करता है। हरीश आंजना एजुकेशन सोसाइटी ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । इस हेतु तारा संस्थान उदयपुर ने सम्मानित कर एक गौरवान्वित महसूस हो रहा है। इसके लिए एजुकेशन सोसाइटी के जनरल डायरेक्ट एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल आंजना को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार देता हूं। जिन्हों की प्रेरणा से यह सोसाइटी विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस अवसर पर छात्र छात्रा एवं संकाय सदस्य राहुल जोशी,अजय कुमार यादव,भगवान लाल कामड,मनीष बैरागी, गोविन्द रजक,सपना बेस,नसरीन आरा,चौथमल मीणा, नितेश मीणा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन संगीता अग्रवाल ने किया।