हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आगुचा में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ
हिन्दुस्तान जिंक रामपुरा आगुचा माइंस द्वारा आगुचा क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से युवाओं को को विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क तैयारी हेतु कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अनूठी पहल में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर रुझान दिखाया। योजना का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी गुलाबपुरा दिव्यराज सिंह चुंडावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दुस्तान जिं़क आगुचा क्लस्टर के यूनिट हेड वेकेश चित्तौड़ा, हुरडा के एसीबीईओ के.पी. सिंह ने किया । इस अवसर पर रामपुरा आगुचा माइन के एडमिनिस्ट्रेशन और एक्सटर्नल लाइजनिंग हेड अभिमन्यु सिंह राणावत, हेड सीएसआर भुवनेश शर्मा, जिंक कौशल केंद्र की इंचार्ज सुलेखा जैन और अनुष्का ग्रुप के सेक्रेटरी राजीव सुराणा भी मौजूद थे। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को बैग, मासिक करेंट अफेयर्स पत्रिका अनुष्का टाइम्स का विरतरण किया गया।
दिव्यराज सिंह चुंडावत ने कहा कि स्टूडेंट लाइफ में लगन और कड़ी मेहनत की इंपॉर्टेंस पर जोर दिया। अपने बचपन के रिसोर्स की कमी वाले एक्सपीरियंस शेयर करते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे लगातार कोशिश और मजबूत इरादा लोगों को चुनौतियों का सामना करने और सफलता पाने में मदद कर सकता है।
वेकेश चित्तौड़ा ने विद्यार्थियों को अपनी अंदर की ताकत और फोकस का अच्छे से उपयोग करने के लिए मोटिवेट किया, और कहा कि कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सक्सेस के लिए सेल्फ-डिसिप्लिन और पक्का इरादा जरूरी है। भुवनेश शर्मा ने स्टूडेंट्स को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफलता पूर्वक इम्प्लीमेंट करने के लिए अनुष्का ग्रुप की सराहना की।
अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अनुष्का ग्रुप के निदेशक राजीव सुराणा ने कहा कि 100 दिनों तक संचालित यह योजना रामपुरा आगुचा क्षेत्र के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर हैं और सभी विद्यार्थियो को यह विश्वास जताया कि अग्रिम कक्षाओं को भी इससे अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ चलाया जाएगा। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक रामपुरा आगुचा परिधि क्षेत्र से 150 से अधिक युवा विद्यार्थी उपस्थित थे।