अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

By :  vijay
Update: 2025-03-09 11:59 GMT

चित्तौड़गढ़। विशाल अकादमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की सभी महिला कर्मचारियों एवं विविध क्षेत्रों से महिला को आमंत्रित किया संस्थान की प्रधानाचार्या सरोज कुमावत ने तिलक लगाकर और उपहार देकर सम्मान किया।

संस्थान के निदेशक बी. डी कुमावत ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगी।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई अनेक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रंजू शर्मा ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वंदना वजीरानी ने संबोधित करते हुए बताया कि मानवीय मूल्यों और संस्कारों को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान अमूल्य है, एवं भारतीय इतिहास का संदर्भ देते हुए बताया कि महिलाओं की भूमिका राष्ट्र के निर्माण में अतुलनीय है।

कार्यक्रम का समापन उपहार भेंट और अल्पाहार के साथ हुआ।

Similar News