चित्तौड़गढ़ | राजस्थान सरकार के देवनारायण बोर्ड के चैयरमेन (राज्यमंत्री) एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाना शनिवार को अल्प प्रवास पर चितौड़गढ़ सर्किट हाउस पंहुचे। भडाना का सर्किट हाउस पंहुचने पर भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ द्वारा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, नगर उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर सोनी, विधानसभा आईटी संयोजक करण मालवीय ने मेवाड़ी पाग एवं कमल उपरना ओढाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।