विधायक कृपलानी ने पूज्य उपाध्याय प्रवर गौतममुनि म.सा. के दर्शन कर, आशीर्वाद लिया
निंबाहेड़ा।
पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने जालोर जाते समय मार्ग में श्रमण संघीय, जैन दिवाकरीय, आगम ज्ञाता, दक्षिण भूषण, उपाध्याय प्रवर पूज्य श्री गौतममुनि जी महाराज साहब के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव के श्रीमुख से प्राप्त मंगल वचनों का श्रवण कर उन्होंने आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति की।
पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में बिताए गए क्षणों को अत्यंत प्रेरणादायी बताते हुए कृपलानी ने कहा कि ऐसे दिव्य संतों का मार्गदर्शन मन को सेवा, सदाचार और धर्म के पथ पर दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। गुरुदेव के करुणामय आशीर्वाद से मन में सकारात्मकता, श्रद्धा और नवीन ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी के साथ झालावाड़ जिला संगठन के सह प्रभारी एवं चित्तौड़गढ़ भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने भी मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।