चित्तौड़गढ़ सीकर स्कूल भदेसर में मनाए गए वार्षिक उत्सव समर्पण 2025 कार्यक्रम शनिवार को स्कूल स्थित परिसर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन थे। इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन कर सम्मानित किया गया। कलक्टर आलोक रंजन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में पहले अपना लक्ष्य तय करें एवं उस लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ते रहना चाहिए। भदेसर एसडीएम एवं तहसीलदार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सीकर एकेडमी स्कूल चेयरमैन रतनलाल गाडरी ने समस्त बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित कर कार्यक्रम को संपन्न किया। अतिथियो का स्वागत विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया।