झांझरिया बालाजी मंदिर परिसर में सांसद सी.पी. जोशी के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन ‌‌

By :  vijay
Update: 2025-07-07 12:09 GMT
झांझरिया बालाजी मंदिर परिसर में सांसद सी.पी. जोशी के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन    ‌‌
  • whatsapp icon

चित्तौड़गढ़, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त और दूरदर्शी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर डाइट रोड़ चितौड़गढ़ बूथ नम्बर 137 झांझरिया बालाजी मंदिर परिसर मे पुष्पांजलि दी । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद सी.पी. जोशी ने मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि “डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उनके सपनों को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया, जो ऐतिहासिक निर्णय था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म को जीवन में उतारने वाले युगपुरुष थे। उनकी जयंती को विचार प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज को उनके आदर्शों से जोड़ना हम सभी का कर्तव्य है।” कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ मां के नाम" विशेष अभियान के अंतर्गत सांसद सी पी जोशी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, हर्षवर्धन सिंह रूद ने वृक्षारोपण कर मातृशक्ति और पर्यावरण के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। यह अभियान पूरे नगर में व्यापक रूप से आयोजित हुआ, नगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" पौधारोपण किया गया। अभियान के जिला संयोजक हर्षवर्धन सिंह रूद, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। अभियान के नगर संयोजक घनश्याम लोट ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला आईटी संयोजक नन्दकिशोर लौहार, जीवन चौधरी, छोटू सिंह शेखावत, शिव प्रकाश मंत्री, लोकेश त्रिपाठी, दीपक शर्मा, अशोक पालीवाल, भानु प्रताप सिंह, शुभम सुखवाल, प्रकाश बोर्डे, महिला मोर्चा नगर महामंत्री प्रेम लोट सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें स्मरण किया।

Tags:    

Similar News