मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला

Update: 2025-07-07 05:14 GMT

घोसुण्डा कस्बा में मोहर्रम के अवसर पर इमाम हुसैन और हसन की शहादत को याद करते हुए जुलूस निकाला गया। मन्सुरी समाज के अध्यक्ष अयुब मंसूरी ने बताया कि जुलूस स्थानीय मस्जिद से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा।

नरेंद्र सोनी द्वारा सदर बाजार में जलपान और जगह-जगह शरबत का वितरण किया गया। दोनों मोहर्रम के लाइसेंस धारी अल्लाह नूर शेख और हमिद भाई मंसूरी जुलूस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मौजूद रहे। जुलूस के दौरान घोसुंडा के अखाड़ा उस्ताद उस्मान उस्ता के नेतृत्व में अखाड़ा भी खेला गया।

मुस्लिम समाज द्वारा चंदेरिया थाना पुलिस अधिकारी सीओ सुनीता मैम गुर्जर, पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजेश जी चौधरी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह जी, पटवारी नेहा मैम चौधरी, सचिव शकील जी और सोनीकुमार लाइनमैन साहब गणमान्य सरपंच दिनेश भोई नरेंद्र सोनी रमेश जी शर्मा सोनू व्यास शुभम सुखवाल चंद्रप्रकाश न्याति मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर का साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया गया।

जुलूस घोसुण्डा बस स्टैंड पर समापन हुआ, जिसके बाद मोहर्रम को ठंडा करने के लिए कर्बला की तरफ रवाना हो गए। मुस्लिम समाज द्वारा समस्त गांव घोसुण्डा, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया प्रभारी को धन्यवाद दिया गया।

Similar News