संगीतमय सुन्दर कांड पाठ मांगरोल में

By :  vijay
Update: 2025-11-26 08:48 GMT

चितौड़गढ़ :- 27 नवम्बर 2025 गुरुवार सांय 7.30 बजे से श्री परशुराम रामायण मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट चितोड़गढ़ द्वारा भारतीय वेशभूषा के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ नवनिर्मित निवास बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास बस स्टैंड मांगरोल पर रखा गया है l आयोजन से जुड़े रामनारायण गाडरी ने बताया की संगीतमय सुन्दर कांड पाठ मंडल के अध्यक्ष सरक्षक हरिओम मौड़ के निर्देशन में मुख्य गायक वक्ता जनार्दन मौड़, हिमांशु मौड़ ,अरुणमौड़ ,खुशीगर्ग,चतरुलाल न्याति, रमेश चन्द्र सोनी, भैरू लाल दशोरा ,ताराचंद शर्मा ,कार्तिक मौड़, अंशुल शर्मा, नारायण लाल शर्मा, प्रेमलता मौड़, द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा मंडल संरक्षक अध्यक्ष हरिओम मौड़ ने सभी भक्तों से विनती करते की पाठ में पधार कर प्रभु गुणगान व भक्ति का रस पान करे पाठ के पश्चात महा आरती कर के प्रसाद वितरण किया जाएगा l

Similar News