निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस एवं nsui परिवार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृ शक्ति का सम्मान।

By :  vijay
Update: 2025-03-08 14:50 GMT



निंबाहेड़ा में यहां युवा कांग्रेस एवं nsui परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर यहां शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर निंबाहेड़ा

जिला चिकित्सालय में अपनी सराहनीय एवं उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने पर

  डॉ.महिमा पालीवाल, वीरबाला शर्मा गायनिक वार्ड प्रभारी,  मंजु सेन सर्जिकल वार्ड प्रभारी, इंद्रा सेन नर्सिंग ऑफ़िसर, सविता योगी नर्सिंग ऑफ़िसर, ममता कुमावत नर्सिंग ऑफ़िसर,शालिनी सेन नर्सिंग ऑफ़िसर,  सीता मेघवाल,नर्सिंग ऑफ़िसर, एकता सोनी समाज सेवा एवं राजनैतिक क्षेत्र, सुनीता पारख रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने एवं राजनैतिक क्षेत्र एवं श्रीमती श्यामा सोलंकी योग शिक्षिका को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय में सम्मानित होने वाली सूची

 डॉ.शिल्पा नागोरी शिक्षा एवं NSS क्षेत्र,  नीलम सेठी शिक्षा एवं NSS के प्रभावी संचालन, सीमा विजयवर्गी महिला प्रकोष्ठ प्रभारी, खुशी मेनारिया राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी, आरल गज्जर राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी,  पूनम शर्मा राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी,   निकिता अहीर राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी,  संजना अहीर राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी,  सोनाली किर पॉवर लिफ्टर एवं बॉडी बिल्डर, लक्ष्मी गोरण पॉवर लिफ्टर एवं बॉडी बिल्डर, प्रियंका पवार पॉवर लिफ्टर एवं बॉडी बिल्डर,  संगीता नायक दिव्यांग शिक्षिका, मेहविश खान जुड़ो कराटे प्रशिक्षिका, योगिता शक्तावत राष्ट्रीय स्तर की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी

अन्य क्षेत्रों में

 किरण तलेसरा निदेशक संस्कार वैली स्कूल, नीलम प्रजापति शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार हेतु, गुड्डी बाई वाल्मीकि स्वच्छता प्रहरी, श्वेता राठौड़ NGO के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण चिकित्सा,समाजसेवा, राष्ट्रीय स्तर के खेलों फुटबॉल,जुड़ों कराटो, पॉवर लिफ्टर एवं शिक्षा इत्यादि के क्षेत्रों में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सराहनीय एवं उल्लेखनीय सेवाएं और किए गए कार्यों तथा नवाचारों पर निंबाहेड़ा क्षेत्र की मातृ शक्ति को विश्व महिला दिवस पर  प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी,साजन सोनी,nsui नगर अध्यक्ष रोहित जाजू,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़,राहुल सेन,विकास धाकड़, आशुतोष टांक,समरथ रैगर,भंवर सिंह शक्तावत, नवरतन प्रजापत,विनय पटेल एवं सन्नी केलवानी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं nsui परिवार के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Similar News