श्री महाराणा भोपाल शिक्षा समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-06-16 12:04 GMT

 चित्तौडगढ  । श्री महाराणा भोपाल शिक्षा समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। शिक्षा समिति के महामंत्री प्रदीप नाहरगढ़ ने बताया कि शिक्षा समिति के कार्यकारिणी के अध्यक्ष शक्तिसिंह मुरलिया, मैनेजिंग डायरेक्टर लालसिंह भाटी भाटियों का खेड़ा , संयुक्त मंत्री सूर्यपाल सिंह फाचर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटियों का खेड़ा, संस्थान के वरिष्ठ सदस्यगण ठाकुर भेरुसिंह निम्बाहेडा , ठाकुर लक्ष्मण सिंह खोर, ठाकुर नारायणसिंह बडोली, कैलाश सिंह बडोली, भंवर सिंह कासिया, डॉ.लोकेंद्र सिंह ज्ञानगढ़, करनल रणधीर सिंह बस्सी, प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, हर्षवर्धन सिंह, जयसिंह घटियावली, डीआईजी रणवीर सिंह ओछडी, बलवीरसिंह बाबरा, गोवर्धन सिंह भाटियों का खेड़ा, तेजपाल सिंह खोर, शैतानसिंह नाहरगढ़, रिषिराजसिंह ओछडी, नरपतसिंह भाटी, भंवरसिंह गढपाछली नेतावल, सुरेंद्र सिंह बस्सी आदि उपस्थित रहे।

आम सभा द्वारा बजट पेश कर व विभिन्न विषयों पर विचार करने के पश्चात महाराणा भोपाल शिक्षा समिति के चुनाव कराने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया तथा आम सभा द्वारा ठाकुर नारायण सिंह बडोली को निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने दिनांक 29 जून 2025 को समिति के चुनाव की घोषणा की तत्पश्चात सभा समाप्त की गई।

Tags:    

Similar News