जिला स्तरीय टास्क फोर्स, जिला महिला समाधान समिति एवं वन स्टॉप सेन्टर मोनिटरिंग कमेटी बैठक का आयोजन

Update: 2025-02-19 16:10 GMT


चित्तौड़गढ़  । बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स, जिला महिला समाधान समिति एवं वन स्टॉप सेन्टर मोनिटरिंग कमेटी बैठक का आयोजन बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचन्द्र खटीक भू.अ.की अध्यक्षता में किया गया।

अध्यक्ष महोदय द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना अन्तर्गत क्षमतावर्धन कार्यशालाओं एवं राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम के तहत गतिविधियां आयोजित करने, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजनान्तर्गत प्राप्त हुए प्रस्तावों पर अवलोकन करने एवं घटते लिंगानुपात में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया।

चिकित्सा विभाग को वर्तमान में बाल लिंगानुपात को सुधारने हेतु किये जा रहे प्रयासों को ओर बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

वन स्टोप सेन्टर एवं समस्त महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पर आ रहे प्रकरणों एवं केन्द्रो के माध्यम से दी जा रही की सेवाओं की जानकारी लेते हुए, प्रभावी एवं संवेदनशील होकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग को समस्त ब्लॉक पर नियमित रूप से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत गतिविधियाँ आयोजित करने एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता राकेश कुमार तँवर, पुलिस विभाग मुकेश सांखला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विकास खटीक, चिकित्सा विभाग डॉ. राघव सिंह, शफीक शेख, महिला एवं बाल विकास विभाग से विजय कुमार,  समता भटनागर,  चेताली जैन, रूचिका त्रिपाठी महिला अधिकारिता, वन स्टॉप सेन्टर   नीतु जोशी एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र से परामर्शदाता एंव पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र टीम उपस्थित हुए।

Similar News