चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा संविधान गौरव दिवस "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को अहिंसा नगर, ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता अभियान के संयोजक पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ कई बार विश्वासघात किया। बाबा साहब के बने संविधान के विरुद्ध देश में इमरजेंसी लागू की जो भारत के संविधान के लिए कलंक है। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है। देश पूर्ण रूप से संविधान के अनुरूप चल रहा है। संविधान के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही है यह बात स्वंय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने कही। हम संविधान की बनी रूपरेखा पर चलकर सशक्त भारत व विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के द्वारा भ्रांति फैला कर प्रचारित किया जा रहा है कि संविधान को भारतीय जनता पार्टी बदलेगी। मगर ऐसी कोई बात नहीं है। संविधान निर्माता बाबा साहब को अगर सच्चे देशभक्ति का दर्जा दिया तो वह भारतीय जनता पार्टी है। बाबा साहब को मान सम्मान भाजपा द्वारा ही दिया गया। अपने आप को संविधान हितैषी बताने वाली कांग्रेस पार्टी बताए कि इस देश मे ज्यादातर समय तक शासन करने के दौरान वो बाबा साहब अम्बेडकर को भारत रत्न क्यों नहीं दे पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय के लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने भीम राव अम्बेडकर के खिलाफ प्रत्याशी क्यों मैदान में उतारा और वो लोकसभा चुनाव ना जीत पाए इसे लेकर तरह तरह के कुचक्र उनके विरुद्ध क्यों चलाये? अभियान के जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने संविधान गौरव दिवस की जानकारी देते हुए संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अभियान के तहत आगामी कार्यक्रम एवं योजना के बारे में भी बताया। नवलखा ने कहा कि अभियान के माध्यम से पार्टी पदाधिकारी आमजन को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि संविधान और दलितों अधिकारों की असली रक्षक भाजपा है। संगोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का अपमान जितना कांग्रेस पार्टी ने किया उतना किसी ने नहीं किया। बाबा साहेब अंबेडकर को अगर वास्तव में सम्मान दिया तो वो भाजपा शासनकाल मे दिया गया। अटल जी की सरकार के समय देश का सर्वोच्च सम्मान ''भारत रत्न'' अवार्ड बाबा साहब को भाजपा सरकार ने ही दिया। वहीं भाजपा की मोदी सरकार ने बाबा साहब की जन्म और कर्म भूमि में उनके सम्मान में विशाल स्मारक का निर्माण करवाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी। डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित ने कहा कि संविधान को कत्ल करने का सर्वाधिक कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया है।
कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो संविधान के नाम पर अपना दोहरा चरित्र त्यागे और अपने अतीत से सबक ले कि संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पार्टी का क्या योगदान रहा है। कार्यक्रम को प्रधान देवेन्द्र कंवर, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद काबरा ने भी संबोधित किया। आभार कार्यक्रम के सह संयोजक एवं जिला मंत्री गोवर्धन जाट ने किया।
इससे पूर्व भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के पश्चात नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लु, पप्पु धाकड़, तुलसीराम शर्मा, नेमीचंद भाट, सुरेश जाट, कपिल चौधरी, दिनेश पाराशर, भुपेंद्र सालवी, भैरु लाल गायरी,अशोक जाट,का भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने उपरना ओढाकर स्वागत किया। इस दौरान आकोला के सेवानिवृत्त व्याख्याता रामलाल खटीक को उपरना ओढाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी,
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, भाजपा नेता अंनत समदानी, नितिन चतुर्वेदी, गौरव त्यागी, पवन शर्मा, सुभाष शर्मा, सत्यनारायण कुमावत,राजमल सुखवाल, जगदीश भांड, जीवन चौधरी, शांतनु काबरा,सिंपल वैष्णव, मंजु पितलिया, गायत्री जोशी, कुसुम जायसवाल, कविता लालवानी, अर्जुन वैष्णव आदि उपस्थित थे।