विभिन्न प्रदेशो से पहुंचे समाजजन, की सहभागिता

By :  vijay
Update: 2025-07-14 14:13 GMT
विभिन्न प्रदेशो से पहुंचे समाजजन, की सहभागिता
  • whatsapp icon



नीमच। भोपाल के सम्राट रेस्टोरेंट में  , रविवार को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के मनोनयन के साथ ही प्रदेश एवम जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया।

"स्वराज कीर समाज विकास मंच" के तत्वावधान में कीर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उधमसिंह कीर रिटायर्ड डीएफओ एवम् मध्य प्रदेश अध्यक्ष उधम सिंह कीर की प्रमुख उपस्थिति एवम् बड़ी संख्या समाज के गणमान्यजनो की उपस्थिति में कीर समाज की राष्ट्रीय सभा का आयोजन संपन्न हुआ । कीर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत डीएफओ उधमसिंह कीर ने सभा को संबोधित करते हुए अपने पद से त्यागपत्र देकर मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रहे कवि शंकरलाल कीर बटोही को अखिल भारतीय कीर समाज महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु उनका नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन रामगोपाल कीर अजमेर राजस्थान एवं बालवीर कीर नई दिल्ली, श्यामलाल चौहान सांवेर, सज्जन सिंह आंकड़े भोपाल ने समर्थन किया। देश के विभिन्न राज्यों से आए समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में सर्वानुमति से शंकरलाल कीर बटोही को रजिस्टर्ड कीर समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। जिसका उपस्थित समाज बंधुओ ने तालियां बजाकर सम्मान किया। घोषणा के बाद नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकरलाल की बटोही को पुष्पमाला पहनाकर बधाई देने वालो की होड़ लग गई। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बटोही जी को शुभकामनाएं दी। अपने सम्मान से अभिभूत नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकरलाल कीर बटोही जी ने अपने उद्बोधन में देश के समस्त कीर समाज बंधुओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरा प्रमुख पहला मुद्दा समाज में एक जुटता लाने का रहेगा। क्योंकि एक जुटता से ही बड़े से बड़े काम संभव हो सकते हैं। बटा हुआ समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता। इसके पश्चात उन्होंने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए रामगोपाल कीर इंद्रपुरा जिला अजमेर राजस्थान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भंवरलाल कीर मोरवन जिला नीमच को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बलबीर सिंह कीर नई दिल्ली को राष्ट्रीय महामंत्री, श्यामलाल चौहान को राष्ट्रीय सचिव, मोतीराम कीर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश सोलंकी जिला अमरावती महाराष्ट्र को राष्ट्रीय मंत्री, श्रवणलाल कीर तेलंगाना को राष्ट्रीय मंत्री, वामन अर्जुन सिंह कीर सिलोथर बड़ोदरा गुजरात को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अर्जुन सिंह कीर तमिलनाडु एवं ओम प्रकाश कीर छत्तीसगढ़, मांगीलाल कीर उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया। शंकर लाल कीर बटोही को कीर समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर देश भर के समस्त समाज बंधुओ में हर्ष की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति पश्चात नव नियुक्त अध्यक्ष बटोही का कीर समाज समाज के प्रदेश अध्यक्ष उधम सिंह कीर ने शाल श्रीफल एवं साफा बांधकर उनका स्वागत किया तथा सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने उनका फूल माला से पुरजोर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उधम सिंह कीर ने प्रदेश एवम जिला स्तर की कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमे मनोहर कीर मोरवन को जिला कीर युवा महासभा नीमच का जिलाध्यक्ष मनोनित किया वही बापुलाल कीर को जिला संरक्षक मनोनित किया। इस अवसर पर देश भर के विभिन्न प्रदेशो से बड़ी संख्या मे समाज बंधु उपस्थित रहे।

Similar News