ग्रामीण उत्थान शिविर में पशुपालकों को मिला निःशुल्क पशु बीमा, परिवारों को मिली आर्थिक सुरक्षा

Update: 2026-02-11 06:32 GMT

ग्रामीण उत्थान शिविर के अंतर्गत 05 फरवरी 2026 को ग्राम मंगाना में राज्य सरकार की निःशुल्क पशु बीमा योजना के तहत पशुपालकों को बीमा पॉलिसियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर ग्राम मंगाना निवासी  मंजूबाई, पत्नी   घनश्याम, को उनकी दो भैंसों की बीमा पॉलिसियाँ प्रदान की गईं। श्रीमती मंजू बाई ने बताया कि पशुपालन उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है और भैंसों से प्राप्त दूध व घी से ही परिवार का भरण-पोषण होता है।

 मंजू बाई ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा —निःशुल्क पशु बीमा योजना के अंतर्गत मेरी दो भैंसों का बीमा हुआ है, जिससे मेरा परिवार बहुत सुरक्षित महसूस कर रहा है। यदि किसी कारणवश भैंस की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा राशि से मैं दूसरी भैंस खरीद सकूँगी और मेरे परिवार को दूध एवं घी की निरंतर उपलब्धता बनी रहेगी। इससे मेरी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। मैं इस जनकल्याणकारी योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।

---------===================------------------

सफलता की कहानी

ग्रामीण उत्थान शिविर – भादसोड़ा

ग्रामीण उत्थान शिविर के अंतर्गत 05 फरवरी 2026 को भादसोड़ा में राज्य सरकार की मंगला पशु बीमा योजना के तहत पात्र पशुपालकों को निःशुल्क पशु बीमा का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम सुथरी खेड़ा (भादसोड़ा) निवासी श्रीमती नारायणी बाई, पत्नी श्री राधेश्याम जाट, की दो भैंसों का निःशुल्क बीमा मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत किया गया।

श्रीमती नारायणी बाई ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा — राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क पशु बीमा योजना के अंतर्गत मेरी दो भैंसों का बीमा हुआ है। इससे मेरा परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर रहा है। यदि किसी कारणवश भैंस की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा राशि से मैं दूसरी भैंस खरीद सकूँगी और मेरे परिवार में दूध एवं घी की उपलब्धता बनी रहेगी। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ

Similar News