पूर्व पालिकाध्यक्ष वीराणी के देहावसान से पार्टी एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है : आंजना

By :  vijay
Update: 2025-06-16 13:54 GMT

निंबाहेड़ा राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने निंबाहेड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहरलाल विराणी के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहरलाल वीरानी के निधन से कांग्रेस पार्टी एवं समाज को अपूरणीय क्षति तो हुई ही है साथ ही पार्टी ने एक सच्चा और समर्पित वरिष्ठ कांग्रेसी खो दिया है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहर लाल वीरानी के निधन पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पत धाकड़, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष परसराम कृपलानी, पालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अच्छू खान एवम् कांग्रेसजनों ने वीरणी के देहावसान पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Tags:    

Similar News