108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीत प्रवचन की तैयारियॉ जोरों पर

Update: 2025-01-26 17:32 GMT

चित्तौडगढ 26 जनवरी गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में चित्तौडगढ में शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीत प्रवचन दिनांक 5 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसकी तैयारियों हेतु गायत्री परिवार के समस्त सेवाभक्त जोर-शोर से कार्यक्रम की तैयारियों मे जुटे हुए हैं।

जानकारी देते हुए गायत्री परिवार ट्रस्ट प्रवक्ता विजय मलकानी ने बताया कि हवन सामग्री के पैकेट तैयार करवाये जा रहे हैं। संविदा हेतु लकडियॉ एवं अन्य सामग्री इत्यादि एकत्रित कर ली गयी हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से भजन गायकों एवं प्रवचनकर्ताओं के कार्यक्रम हेतु भव्य स्टेज साईज 30 बाई 20 का निर्माण स्थानीय ईनाणी सीटी सेन्टर खरडेश्वर महादेव के सामने करवाने का निर्णय लिया गया है।

गायत्री परिवार ट्रस्ट संयोजक रमेश पुरोहित के अनुसार यज्ञशाला को चार खण्ड मे स्वास्तिक आकार मे बनाया जाएगा साथ ही सर्वतों भद्र मण्डल पंचतत्व वेदिकाएॅ सप्तऋषि एवं सभी दैविय शक्तियों एंव ऋषिगणों का मंच पर पूजन किया जाएगा। साथ ही लगभग 2500 महिलाओं की कलश यात्रा हेतु समस्त सामग्री एवं तैयारियॉ पूर्ण कर ली गयी है। तैयारियों में गायत्री परिवार के जगदीशचन्द्र जोशी, रमेश पुरोहित, डॉ.योगेश व्यास, विजय मलकानी, चन्द्रशेखर पालीवाल, रमाशंकर वैध कृष्ण गोपाल व्यास, शीशराम यादव, भवाीशंकर, पन्नालाल पंवार, मदनलाल शर्मा, किरण यादव, प्रभा पालीवाल, रजनी शर्मा, पार्वती शर्मा, पार्वती सिन्धी, दीपमाला, मन्जू गर्ग, गायत्री सोनी, बिनाका छीपा, गायत्री धाकड, कमला शर्मा, सुनिता चाष्टा, शांता पंवार, प्रतिभा धाकड, कृष्णा धाकड, जयन्ती यादव, एवं प्रसन्न वैष्णव, इत्यादि गायत्री परिवार के सभी सदस्य तैयारियों हेतु रात-दिन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जुटे हुए है तथा गावं गांव ढाणी ढाणी जाकर इस महायज्ञ से संबंधित बैठके आयोजित कर पीले चावल वितरित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के अलग अलग क्षेत्रो मे नुक्कड बैठक करना, कलश यात्रा, एवं झांकियों हेतु मार्ग निधारण करना, इत्यादि सम्मिलित हैं।

Similar News