प्रधानमंत्री मोदी बोले 2025 ने भारत को आत्मविश्वास दिया, 2026 नई उम्मीदों का वर्ष

Update: 2025-12-28 10:59 GMT

चितौड़गढ़ |भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी बुथो पर पी एम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सासद सीपी जशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, श्रवण सिंह राव,भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने नाडोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने सांवलियाजी बुथ नंबर 293 पर, जिला महामंत्री रघु शर्मा ने बुथ नंबर 144 रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 129वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 भारत के लिए आत्मविश्वास, उपलब्धियों और संकल्पों का वर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों में एशिया कप और विश्व चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों की सफलताओं ने देश का मान बढ़ाया है, वहीं विज्ञान, अंतरिक्ष और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है। प्रधानमंत्री ने स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल को लेकर बढ़ते जन-उत्साह का उल्लेख करते हुए कहा कि आज लोग भारतीय श्रम और भारत की मिट्टी से बने उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। युवा शक्ति को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग और स्मार्ट इंडिया जैसे मंचों की चर्चा की, जहां युवा इनोवेशन, स्टार्टअप और देश की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य के विषय पर प्रधानमंत्री ने एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लेने की अपील की। अंत में उन्होंने पारंपरिक कला, नारी शक्ति और स्थानीय उत्पादों को भारत की पहचान बताते हुए सभी देशवासियों को 2026 के लिए शुभकामनाएं दीं और फिट इंडिया का संदेश दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ने कहा कि मन की बात जैसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और हर नागरिक में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाते हैं। सी. पी. जोशी ने कहा कि मन की बात जैसे कार्यक्रम आमजन को सीधे राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हैं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाते हैं। प्रधानमंत्री के संदेश से हर कार्यकर्ता में सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और मजबूत होता है।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार युवाओं और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले हैं। रतन लाल गाडरी ने इसे देशवासियों में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति जागृत करने वाला कार्यक्रम बताया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल राठी, रमेश पारीक, रतन लाल डागा, मनोज पारीक, संजू लड्डा, सुधीर जैन, हरीश ईनाणी, नंद किशोर लौहार, दीपक शर्मा, राजन माली, वीणा दशोरा, विदुषी बिल्लु, अंजना गोस्वामी, गायत्री जोशी, भारती वैष्णव, अंजना गोस्वामी, गायत्री जोशी, राजेश टेलर, आशीष शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, भरत जागेटिया, रमेश सुथार, लविश मुंदड़ा, अजय जोशी, सुरेश सोनी, पुनीत जैन, रतन सोनी, चांदमल सोनी, सुनील नाहर, बलवंत नाहर, राजेन्द्र दशोरा, दशरथ काबरा, चंदा काबरा, चंद्रकांता राठौड़, सुरेश सोनी, नारायण डागा, निरंजन नाथ योगी गोपाल पूर्बिया, दक्ष मेहता सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Similar News