लघु सिंचाई परियोजनाओं हेतु जनसुनवाई बैठक 14 व 15 अक्टूबर को

By :  vijay
Update: 2025-10-08 13:15 GMT



चित्तौड़गढ़ । राजस्थान भूमि अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकार एवं पारदर्शिता अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अंतर्गत लघु सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (SIA) प्रतिवेदन पर जनसुनवाई बैठकें आयोजित की जाएंगी।

अधिशाषी अभियंता, जल संसाधन खंड, चित्तौड़गढ़ ने बताया कि इन बैठकों की अध्यक्षता संबंधित क्षेत्र के भूमि अवाप्ति अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी द्वारा की जाएगी। पहली जनसुनवाई बैठक 14 अक्टूबर 2025 को निंबाहेड़ा उपखंड के ग्राम निबोदा में तथा दूसरी जनसुनवाई बैठक 15 अक्टूबर 2025 को राशमी उपखंड की ग्राम पंचायत नवलपुरा (नवलपुरा/हरनाथपुरा) में आयोजित होगी।

इन बैठकों में प्रस्तावित लघु सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत जिन खातेदारों की भूमि अधिग्रहित की जानी है, उनसे संबंधित अभिलेख, सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आमजन, प्रभावित खातेदार तथा संबंधित विभागीय अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।

Similar News