पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना की अनुशंसा पर कुरैशी बने नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

Update: 2025-07-07 11:38 GMT



निंबाहेड़ा पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष एम.डी.चोपदार की सहमति से चित्तौड़गढ़ जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन लुहार ने निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान पार्षद मोहम्मद कुरैशी पिता मरहूम छुट्टू भाई कुरैशी को नियुक्त किया गया है।

मोहम्मद कुरैशी के निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर क्षेत्र के समस्त कांग्रेस जनों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण एवं इष्टमित्रों एवं शुभचिंतकों ने इस नियुक्ति पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार सहित चित्तौड़गढ़ ज़िला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन लुहार का आभार व्यक्त किया

Similar News