चित्तौडगढ़ । राजस्थान युथ कांग्रेस द्वारा जिले के दीपक सिंह राठौड़ को प्रदेश संयोजक एवं भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। युथ कांग्रेस नेता गोपाल सालवी बताया कि यह नियुक्ति युथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ,सह प्रभारी अरुणा महाजन ,प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंद, यशवीर सुरा कि सहमति से बांसवाड़ा संभाग प्रभारी राहुल खान ,उदयपुर संभाग प्रभारी सतवीर चौधरी,जिला प्रभारी प्रदीप कुमार मीणा कि अनुशंसा से प्रदेश संगठन प्रभारी अरबाब खान द्वारा कि गई।
नव नियुक्त प्रदेश संयोजक दीपक सिंह राठौड़ वर्तमान में युथ कांग्रेस चित्तौड़गढ़ के जिला महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं, संगठनात्मक कार्यों में लगातार सक्रियता के चलते ये नियुक्ति कि गई हैं।
इस नियुक्त पर दीपक सिंह राठौड़ ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए बताया कि संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए राष्ट्र हित में युथ कांग्रेस के माध्यम से प्रदेश के युवाओं कि लड़ाई ओर मजबूती से लड़ते रहेंगे ।
प्रदेश के युवाओं के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।