राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली के लिए स्काउट गाइड दल रवाना, 11 फरवरी को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार अवार्ड समारोह का आयोजन 09 से 12 फरवरी 2026 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर में किया जा रहा है। इस समारोह में सत्र 2025 26 में उत्तीर्ण स्काउट गाइड तथा रोवर रेंजर को महामहिम राज्यपाल द्वारा 11 फरवरी 2026 को राज्य पुरस्कार अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय समारोह में सहभागिता के लिए चित्तौड़गढ़ जिले से 04 स्काउट, 02 गाइड, 01 रोवर तथा 01 रेंजर का दल स्काउटर श्रवण कुमार एवं गाइडर मंजू कुमारी के नेतृत्व में सोमवार सुबह 08 बजे इंटरसिटी ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर सी ओ स्काउट चन्द्रशेखर श्रीवास्तव, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भादसोड़ा के प्रधानाचार्य हिमांशु जानी, स्थानीय संघ चित्तौड़गढ़ सचिव पंकज दशोरा, भदेसर सचिव शंकर लाल भांबी, रोवर पवन माली, रौनक लखारा, निर्मल सिंह तंवर, नरेश गुर्जर, रेंजर कोहिनूर बानू, रिमझिम पारीक, जानू मीणा, कल्पना मीणा, कविता भील, नेहा सहित अनेक स्काउट गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सी ओ स्काउट चन्द्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा आयोजित राज्य पुरस्कार परीक्षा के अंतर्गत स्काउट गाइड आंदोलन की जानकारी, इतिहास, यूनिफॉर्म, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, राष्ट्रगान, प्रभाती, शिविर ज्वाला गीत, प्रेरणा गीत, भोजन मंत्र, ध्वज शिष्टाचार, हाथ व सीटी के संकेत, खोज के चिन्ह, दिशा ज्ञान, कंपास, प्राथमिक सहायता, गांठें व लेशिंग, हाइक, दक्षता बैज और लॉगबुक से संबंधित लिखित, मौखिक तथा प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में चित्तौड़गढ़ जिले से 150 स्काउट, 59 गाइड, 10 रेंजर और 11 रोवर सहित कुल 230 विद्यार्थियों को राज्य पुरस्कार अवार्ड हेतु सफल घोषित किया गया। जिले की इस उपलब्धि पर स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित विद्यार्थियों तथा स्काउटर गाइडर को शुभकामनाएं दीं।
राज्य स्तरीय अवार्ड रैली के लिए जिले से स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल भदेसर के वरिष्ठ अध्यापक एवं स्काउटर श्रवण कुमार तथा वरिष्ठ अध्यापिका व गाइडर मंजू कुमारी के नेतृत्व में 04 स्काउट अनुराग मीणा, यशवीर मेनारिया, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, नवदीप सिंह चौहान, 02 गाइड साक्षी नाथ एवं कोमल गुर्जर, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ से रेंजर पुरवाई कुमावत तथा 61वां ओपन रोवर क्रू चित्तौड़गढ़ से रोवर अर्जुन सिंह चुंडावत का चयन किया गया है, जो पूरे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला मुख्य आयुक्त प्रमोद कुमार दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र दशोरा, चन्द्रशेखर त्रिपाठी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सतीश दशोरा, जिला अध्यक्ष डॉ इन्द्रमल सेठिया, उपाध्यक्ष राम सिंह मंडलिया, सी ए अर्जुन मूंदड़ा, अनिल सक्सैना, रामलाल शर्मा, वंदना वजीरानी, विमला सेठिया, लीडर ट्रेनर एवं जिला आयुक्त इन्द्रलाल आमेटा, लक्ष्मी नारायण दशोरा, सहायक लीडर ट्रेनर चतर सिंह राजपूत, लक्ष्मीलाल आचार्य, स्काउटर गोपाल कृष्ण शर्मा, सत्य नारायण सोमानी, अखिलेश श्रीवास्तव, देवकी नंदन वैष्णव, राजकुमार सुखवाल, हेमेन्द्र सोनी, गाइडर शीला दशोरा, सुजाता पुरोहित, शोभना शर्मा, रेखा वैष्णव, आशा वीरवाल सहित समस्त पदाधिकारियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
