हजरत नसीरशाह दाता का कुल की रस्म के साथ समापन

Update: 2026-01-10 10:05 GMT


चित्तौडगढ |बूंदी रोड स्थित हज़रत नसीर शाह दाता रहमतुल्लाह अलैहे का 67 वां उर्स कुल की फातेहा के साथ समापन हुआ। दरगाह सदर गुलाम रसुल अशरफी ने बताया कि ओलदे गौसे आजम हुजूर अशरफे मिल्लत हजरत सय्यद मोहम्मद अशरफ साहब कौमी सदर ऑल इण्डिया ओलोमा मशाइख बोर्ड किछोछा शरीफ की सरपरस्ती में दोपहर 1 बजे कुल की रस्म अदा की गई। उर्स के दौरान मशहुर कव्वाल सदाकत साबरी ने कव्वाली पेश करी। इस मौके पर ओलदे गौसे आजम हुजूर अशरफे मिल्लत हजरत सय्यद मोहम्मद अशरफ साहब कौमी सदर ऑल इण्डिया मशाइख बोर्ड ने दुऑ करी।

नबीराए मख्दुमे मिल्लत मौलाना मुफ्ती उस्मान अजहरी अशरफी ने सलातोसलाम पढ़ा। सज्जादानशीन सलीम अशरफी ने दरूद ताज पढ़ी और मोलाना उमेर अशरफी (शोएब अशरफी) ने फातेहा मे शिरकत करी। ओलदे गौसे आजम हुजूर अशरफे मिल्लत हजरत सय्यद मोहम्मद अशरफ साहब कौमी सदर ऑल इण्डिया ओलोमा मशाइख बोर्ड ने अपने मुल्क मे अमनों अमान व भाईचारा, व खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर आबिद भाई शेख ने ऑल इण्डिया ओलोमा मशाइख बोर्ड सदर हजरत सय्यद मोहम्मद अशरफ साहब का दस्तारबन्दी कर इस्तकबाल किया।

सैकेट्री अब्दुल हमीद मंसुरी ने बताया कि खानकाहे अशरफीया की जानिब से सज्जादानशीन सलीम अशरफी ने आबिद भाई शेख, युनुस छीपा, असलम छीपा, अजहर छीपा, उदयपुर के सलीम संजरी, नदीम शेख आदि की दस्तारबन्दी करी व सज्जादानशीन सलीम अशरफी ने उर्स मे आने वाले तमाम मुरीदीन, जाहीरीन, मोतकीदीन को उर्स की मुबारकबाद दी और तमामी हजरात का शुक्रिया अदा किया। कुल की फातिहा के बाद लंगर तकसीम किया गया।

इस मौके पर खजान्ची यासीन छीपा, सोनू अशरफी, जाकीर खान, गोस भाई शेख, हारून साहब शालीमार, मोहम्मद अली जोधपुर, नदीम शेख, उस्मान बेगूं वाला, अजहर छीपा, शाहीद छीपा, इकबाल कादरी, सिद्दिक छिपा आवेश, हुसेन छीपा, इदरीस छीपा, हारून छीपा, अनस छीपा, अशरफी साहब के सैकडो मुरीदीन मोतकीदीन जायरीन मौजूद थे।

ऑल इण्डिया ओलोमा मशाइख बोर्ड सदर हजरत सय्यद मोहम्मद अशरफ साहब का चित्तौडगढ आने पर अन्जुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान , छीपा मुस्लिम समाज , अशरफी युवा जमात, दिगर कमेटीयों ने व खानकाहे कादरिया चिश्तीया अशरफीया के सज्जादानशीन सलीम अशरफी ने इस्तकबाल किया।

Similar News