मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना अंतर्गत अंतिम तिथि बढाकर 23 फरवरी, 2025 निर्धारित
चित्तौड़गढ़ । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना अंतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ठ ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओ में निःशुल्क कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने हेतु पुर्व में निर्धारित तिथि 15 फरवरी, 2025 को बढाकर अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र कुमार गढवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया क्रमांक 21178 दिनांक 15.11.2024 (विभागीय वेबसाईट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है) के प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थी कोचिंग करने हेतु अपने आवेदन SSO Portal (http://sso.rajasthan.gov.in) द्वारा विभागीय SJMS SMS APP (CM Anuprati Coaching Icon पर क्लिक कर) पर प्रस्तुत कर सकते है।