जिले में जलग्रहण यात्रा 22 से प्रारम्भ

Update: 2025-02-21 15:50 GMT



चित्तौड़गढ़, , ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के भू-संसाधन विभाग द्वारा जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत जलग्रहण यात्रा 22 फरवरी, 2025 से पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत कन्नौज से प्रारम्भ की की जा रही है।

यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् विनय पाठक ने देते हुए बताया कि भू-जल की कमी और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट की समस्या गम्भीर होती जा रही है और वर्षा जल को भूमि में समाहित करने से भू-जल स्तर में वृद्धि होती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा देने और जलग्रहण विकास के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले में 22 से 28 फरवरी तक जलग्रहण यात्रा रहेगी।

उन्होनें बताया कि जलग्रहण यात्रा वेन 23 फरवरी को कपासन की उमण्ड ग्राम पंचायत के ग्राम दांतोली, 25 फरवरी को भूपालसागर की कानड़खेड़ा, 26 फरवरी को डूंगला की चिकारड़ा, 27 फरवरी को बड़ीसादड़ी के बोहेड़ा एवं 28 निम्बाहेड़ा के मिण्डाना में जायेगी।

यात्रा के नोडल अधिकारी बद्रीलाल जाट अधीक्षण अभियंता वाटरशेड ने बताया कि यात्रा के दौरान ग्रामीण समुदाय से जल संसाधनों के सतत विकास को सुनिश्चित करने, चारागाह विकास कार्यो को प्रोत्सहित करने, जल प्रबंधन, जल संचय और संरक्षण के आधुनिक पद्धतियों पर चर्चा की जायेगी। साथ ही क्षेत्र में प्रभात फेरी, कलश यात्रा, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, कठपूतली प्रदर्शन, श्रमदान, पौधारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 

Similar News