महामहिम राष्ट्रपति के नाम युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

Update: 2025-02-21 13:15 GMT



चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ में यहां युवा काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त कलेक्टर को सौपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन!

युवा काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीयों को अमानवीय तरीके से भारत भेजे जाने के विरोध में ज्ञापन सौपा

जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा बताया कि कार्यकर्ताओं ने ज़िलाअतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि भारत एवं अमेरिका की रोजगार नीति के अनुसार रोजगार के लिए भारतीय अमेरिका गए थे, अमेरिका सरकार द्वारा मानवीय मूल्यों का हनन किया जा रहा है एवं भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है जो भारतीयों का अपमान है जिससे सभी मे रोष है! इस अवसर पर निम्बाहेड़ा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आँजना, चित्तौड़गढ़ विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, प्रदेश संयोजक दीपक सिंह,जिला उपाध्यक्ष अकरमअली,रामेश्वर माली,निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादोन,युवा नेता हेमंत मेनारिया, सचिन,विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़,सुरेश मीणा, भेरू,निम्बाहेड़ा ब्लॉक महासचिव कमलेश डाँगी एवं समस्त युवा काँग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar News