चित्तौड़गढ़: नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी
चित्तौड़गढ़,
चित्तौड़गढ़ जिले के पारोली और बोरदा गांव के बीच पहाड़ी जंगलों में आबकारी विभाग ने नकली शराब बनाने के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। खदानों के खड्डों में तिरपाल के नीचे छिपाकर रखे गए नकली शराब निर्माण के सामान को जब्त किया गया।
जब्त सामग्री
खाली बोतलें: 6,600 (180 एमएल)
नकली ढक्कन: 25,750 (‘काउंटी क्लब’, ‘व्हाइटलेस वोदका’, ‘राणा देसी’)
नकली शराब: 96 पव्वे (‘काउंटी क्लब’)
पैकिंग सामग्री: 410 कार्टन (‘काउंटी क्लब’, ‘व्हाइटलेस वोदका’, ‘ग्लोब्स स्पिरिट लिमिटेड’)
होलोग्राम और लेबल: 8,270 नकली होलोग्राम, 24,988 नकली लेबल
केमिकल: 2 लीटर एसेंस, 200 एमएल ग्लिसरीन, 500 एमएल रंगीन तरल, फूड कलर, अल्कोहल मीटर, सील, स्टैंप पैडआबकारी आयुक्त और जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। सहायक आबकारी अधिकारी जगदीश राम बिश्नोई, प्रहराधिकारी हेमराज जाट, और श्रवण लाल मीणा ने पुलिस बल के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।