बीकानेर मेंकांग्रेसियों और पुलिस में झड़प ,पुलिस ने दौड़ाकर पीटा, 12 हिरासत में

Update: 2025-10-07 17:38 GMT

  

बीकानेर। मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच पुलिस के साथ **भारी झड़प** हुई। घटना तब हुई जब रामेश्वर लाल नामक व्यक्ति के निधन के बाद कांग्रेसियों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।


 



कांग्रेस नेता **रामनिवास कूकणा** और उनके समर्थक कलेक्टर से ज्ञापन देने के बाद जब **दोबारा कलेक्ट्रेट में प्रवेश** की जिद करने लगे, तो पुलिस ने समझाने की कोशिश की। उग्र भीड़ ने **बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस पर पथराव** शुरू कर दिया।

पुलिस ने जवाब में **लाठीचार्ज** कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। झड़प में कई कार्यकर्ता और नेता घायल हुए। पुलिस ने **कूकणा, महेंद्र गहलोत, श्रीकृष्ण गोदारा, हरिराम गोदारा समेत 12 लोगों को हिरासत** में लिया।

पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्या में बल तैनात किया और एडिशनल एसपी ने हेलमेट पहनकर मौके पर मौजूद रहकर स्थिति संभाली।

इस प्रदर्शन का कारण था रामेश्वर लाल का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन। परिवार का आरोप था कि डॉक्टरों की **लापरवाही** के चलते मौत हुई, जबकि मेडिकल बोर्ड ने डॉक्टरों को क्लीनचिट दे दी थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री **डॉ. बीडी कल्ला** के धरना स्थल पर मौजूद रहने के दौरान स्थिति शांत थी, लेकिन उनके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा भड़क गया।

 

 

Similar News