हाईवे पर भयानक हादसा, कैंटर चालक की पेड़ से टकराकर दर्दनाक मौत, कार चालक फरार

Update: 2026-02-16 17:36 GMT


श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 पर माहियांवाली गांव के बस अड्डे के पास आज दोपहर करीब 11 बजे एक भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई। सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर की ओर आ रहे कैंटर का चालक ढलाराम (50) नियंत्रण खोकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कैंटर का खलासी बाल-बाल बच गया। आगे चल रही कार का चालक व अन्य सवारियां गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसा तब हुआ जब सूरतगढ़ की तरफ से आ रही एक कार माहियांवाली बस अड्डे के पास अचानक राइट साइड में कट मारकर सड़क के बीचों-बीच आ गई। पीछे पूरी रफ्तार से आ रहा कैंटर चालक ढलाराम टक्कर बचाने के प्रयास में दाएं मुड़ गया और हाईवे के किनारे खड़े विशाल पेड़ से जोरदार टक्कर मार बैठा। कैंटर पूरी स्पीड पर था, जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और शीशे चकनाचूर हो गए।ढलाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाई और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक ढलाराम जोधपुर जिले की ओसियां तहसील क्षेत्र का निवासी था। उसकी डेड बॉडी को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम कल किया जाएगा।मृतक के परिवारजन श्रीगंगानगर पहुंच रहे हैं। उनके द्वारा रिपोर्ट लिखवाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। हाईवे पर अचानक कट मारना और पीछे आने वाले वाहन को बिना देखे गाड़ी रोकना दुर्घटना का मुख्य कारण रहा। 

Tags:    

Similar News