बारां । राजस्थान के बारां शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल, 4 कारतूस, एक देशी कट्टा जिन्दा कारतूस सहित मुलजिमानो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन शस्त्र प्रहार के तहत राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन व हरिराम सोनी वृताधिकारी के नेतृत्व में योगेश चौहान थानाधिकारी कोतवाली की टीम ने दौराने गश्त व चौकिंग न्यू मोटर मार्केट शाहबाद रोड़ बारां में बंद पड़ी हुई दुकानों के पास 02 व्यक्ति संदिग्ध नजर को पाया। जिनको डिटेन कर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम विरेन्द्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल पुत्र सुनील सिंह 18 राजपूत निवासी कन्सुआ थाना अनन्तपुरा कोटा शहर का होना बताया।चेक किया तो उसके कब्जे में 1 देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस मिला। डिटेनशुदा दूसरे बालक को चेक किया तो 01 देशी पिस्टल व 04 जिन्दा कारतूस मिले । दोनों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया । प्रकरण में हथियार किससे व कहां से लाये के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है । पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त दोनों अभियुक्त बालक राजकीय सम्प्रेषण एवम् किशोर गृह कोटा में निरुद्ध चल रहे थे । जिनके विरुद्ध लूट, हत्या का प्रयास, पोक्सो एक्ट में करीब 10- 10 प्रकरण दर्ज है। उक्त दोनों ही अभियुक्त राजकीय सम्प्रेषण, किशोर गृह कोटा से अपने 07 अन्य साथियों के साथ पलायन कर गये थे।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त विरेन्द्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल उस समय नाबालिग था, जो राजकीय सम्प्रेषण गृह कोटा में निरुद्ध चल रहा था । सम्प्रेषण एवम् किशोर गृह कोटा से भागने के बाद उक्त दोनों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कोटा के अनन्तपुरा, बोरखेड़ा ईलाके में लूट की वारदातें की थी, जिनको कोटा पुलिस की विशेष टीम तलाश कर रही थी। उक्त दोनों व्यक्ति बारां में सुपारी लेकर किसी के उपर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले थे। फायरिंग की घटना को अंजाम देने से पूर्व ही उक्त दोनों व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार, निरुद्ध कर हथियार मय कारतूस को बरामद किया है। अभियुक्त बालक से हथियारों के बारे में गहनता से अनुसंधान किया जाकर न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर जिला कारागृह व सम्प्रेषण गृह बारां में भिजवाया गया हैं।गिरफ्तारशुदा आरोपी विरेन्द्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल पुत्र 18 राजपूत निवासी कन्सुआ थाना अनन्तपुरा कोटा शहर शामिल है।