अंता में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से एक की मौत, छह घायल

Update: 2026-02-17 06:54 GMT


बारां जिले के अंता कस्बे में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में कार सवार दिलीप दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन अन्य को हल्की चोटें आईं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया, वहीं अन्य तीन घायलों का उपचार अंता में ही कराया गया।

एएसआई घनश्याम नागर ने बताया कि पूरा परिवार मध्य प्रदेश के भिंड-मुरैना से अहमदाबाद जा रहा था। इसी दौरान अंता के पास नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मृतक के शव को अंता अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Similar News