आवासन मंडल ने बढ़ाई आवासीय भूखंडों की दरें

Update: 2025-07-23 04:38 GMT

 जयपुर  आवासन मंडल की योजनाओं में घर बनाने के लिए जमीन खरीदना अब महंगा सौदा हो गया है। मंगलवार को जारी आदेश में जयपुर में 900 रुपए प्रति वर्ग मीटर से लेकर 7,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक की दरों में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि व्यावसायिक और संस्थानिक भूखंडों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जयपुर सर्कल के अलावा अलवर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर सर्कल में भी आवासीय भूखंडों की दरें बढ़ाई गई हैं।

एक वर्ष पहले राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने जमीनों की कीमतें 8.50 से लेकर 26 फीसदी तक बढ़ाई थी। सबसे ज्यादा कीमतें हनुमानगढ़, झुंझुनूं की स्कीमों में बढ़ाई गई थी।

Similar News