फैब्रिक्स फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग ने पाया काबू

Update: 2026-03-17 18:01 GMT

 

पाली। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आईटीआई रोड स्थित गोगड़ फैब्रिक्स फैक्ट्री के फर्माटेक हिस्से में अचानक उठी लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों और फैक्ट्री के मजदूरों के सहयोग से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

मजदूरों और लोगों में रही दहशत

आग लगने के दौरान फैक्ट्री के फर्माटेक हिस्से में मौजूद मजदूर और आसपास के लोग दहशत में आ गए। धुएं का गुबार और उठती लपटों को देख हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आया। हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन अब आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन करने में जुटा है। आग लगने के प्रारंभिक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News