डीएनसी नरेश बुंदेल ने सपरिवार किए भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन, मंदिर मंडल ने किया स्वागत
सांवलिया जी (मण्डफिया)। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मण्डफिया में मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। इसी क्रम में केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा (राजस्थान) के उप नारकोटिक्स आयुक्त (DNC) नरेश बुंदेल ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में मत्था टेका।
चेयरमैन ने किया आत्मीय स्वागत
दर्शन के पश्चात मंदिर मंडल की ओर से भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर मंडल के चेयरमैन हजारीदास वैष्णव ने आईआरएस (IRS) अधिकारी नरेश बुंदेल का स्वागत किया। परंपरा के अनुसार, बुंदेल को भगवान का आशीर्वाद स्वरूप उपरना ओढ़ाकर एवं महाप्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रशासनिक व गणमान्य जन रहे उपस्थित
इस अवसर पर नारकोटिक्स विभाग के जिला अफीम अधिकारी बी.एन. मीणा सहित क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। स्वागत के दौरान मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी, पूर्व मंदिर मंडल सदस्य डॉ. शम्भू सुथार, कंवरलाल गुर्जर और राधे सुथार सहित कई गणमान्य लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
