निम्बाहेड़ा–मंगलवाड़ फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का 1 मार्च को शुभारंभ एवं भूमि पूजन

Update: 2026-02-25 13:30 GMT


निंबाहेड़ा।

क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित निम्बाहेड़ा–मंगलवाड़ फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं भूमि पूजन समारोह 1 मार्च 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे धीनवा (निंबाहेड़ा) स्थित खेल मैदान में संपन्न होगा।

यह फोरलेन सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के अथक प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के शुभारंभ अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

समारोह में अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चंद्रभान सिंह आक्या एवं सुरेश धाकड़, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी एवं प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री अमर सिंह रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, निंबाहेड़ा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत एवं पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़ ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।

फोरलेन सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Similar News

हेल्थ वॉरियर्स की कुंडली अब एक क्लिक पर:: 28 तक डेटा फीडिंग अनिवार्य, वरना अटक सकता है मार्च का वेतन