राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का आगाज, तापमान जमाव बिंदु के करीब, पांच जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Update: 2025-12-25 06:04 GMT

जयपुर: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। बुधवार को 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान डाउन हुआ। बीकानेर के लूणकरणसर में सर्वाधिक 7.7 डिग्री सेल्सियस तापमान डाउन हुआ। नागौर के न्यूनतम तापमान में भी 7.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। फतेहपुर में 6.0 डिग्री सेल्सियस और सीकर में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान डाउन हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट का दौर आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में सर्दी का प्रकोप आगामी दिनों में और बढ़ने वाला है।

जमाव बिंदु के नजदीक पहुंचा तापमान

न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे ठंडा फतेहपुर रहा। वहां का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने वेदर एप से देखा तो फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस मिला। यानी फतेहपुर का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंचने वाला है। उधर नागौर के तापमान में भी काफी गिरावट आ चुकी है। वहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शीतलहर का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से प्रदेश के पांच जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आज गुरुवार और कल शुक्रवार को सीकर, झुंझुनूं, चूरू, नागौर और डीडवाना कुचामन में शीतलहर चलने वाली है। इस शीतलहर के चलते सर्दी का प्रकोप और बढ़ना तय है। साथ ही एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरे की चादर छाई हुई है। जिन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। उनमें सीकर, चूरू, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, उदयपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और डीग शामिल है। नागौर, अजमेर, जोधपुर, टोंक और जयपुर सहित कई अन्य जिलों में भी हल्का कोहरा छाया हुआ है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां पढ़ें

फतेहपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस

नागौर में 3.4 डिग्री सेल्सियस

सीकर में 5.0 डिग्री सेल्सियस

लूणकरणसर में 5.4 डिग्री सेल्सियस

चूरू में 5.8 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में 6.6 डिग्री सेल्सियस

झुंझुनूं में 6.8 डिग्री सेल्सियस

पाली में 6.8 डिग्री सेल्सियस

करौली में 6.9 डिग्री सेल्सियस

पिलानी में 7.2 डिग्री सेल्सियस

दौसा में 8.1 डिग्री सेल्सियस

अलवर में 8.6 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर में 8.8 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर में 8.8 डिग्री सेल्सियस

सिरोही में 9.3 डिग्री सेल्सियस

श्रीगंगानगर में 10.3 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा में 10.5 डिग्री सेल्सियस

अंता बारां में 10.5 डिग्री सेल्सियस

फलोदी में 11.0 डिग्री सेल्सियस

जयपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर शहर में 11.5 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री सेल्सियस

डबोक में 11.6 डिग्री सेल्सियस

कोटा में 12.2 डिग्री सेल्सियस

अजमेर में 12.2 डिग्री सेल्सियस

जालोर में 12.8 डिग्री सेल्सियस

बाड़मेर में 13.0 डिग्री सेल्सियस

प्रतापगढ़ में 14.1 डिग्री सेल्सियस

Similar News