SDM प्रियंका बिश्नोई का निधन, 15 दिन से अहमदाबाद के हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

Update: 2024-09-19 08:12 GMT

जोधपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई का निधन हो गया है। प्रियंका बिश्नोई (33) का पिछले 15 दिनों से अहमदाबाद के निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। प्रियंका बिश्नोई के अचानक निधन से प्रदेश के आम और खास हर कोई हैरान है। प्रियंका का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर में फलोदी के सुरपुरा (ससुराल) में होगा। प्रियंका बिश्नोई के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एसडीएम प्रियंका के निधन पर दुख जाहिर किया है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा-राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह शोक सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें।

Similar News