राजस्थान में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी , जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Update: 2025-04-20 06:17 GMT

जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों पर ब्रेक लग गए हैं। शनिवार को बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाएं चली। इन हवाओं की वजह से तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। तापमान में गिरावट आने से गर्मी कमजोर पड़ी और लोगों को हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार (20 अप्रैल ) को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी चलने का दौर जारी रहेगा। ऐसे में उत्तरी हवा के कारण हीट वेव और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

बाड़मेर जैसलमेर का तापमान गिरा, कोटा सबसे गर्म

शुक्रवार को प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था लेकिन शनिवार को चली तेज हवाओं की वजह से 15 शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर का तापमान तो सामान्य से नीचे पहुंच गया। बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर के तापमान में गिरावट आने की वजह से कोटा सर्वाधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। दूसरे स्थान पर फलोदी रहा जहां का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अगले 5 दिन राहत के आसार

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए ताजा बुलेटिन के मुताबिक रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। इस तरह का मौसम आगामी चार से पांच दिन तक बने रहने की संभावना है। यानी 25 अप्रैल तक प्रदेश में कहीं भी लू चलने की संभावन नजर नहीं आ रही है।  

प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

कोटा में 44.3 डिग्री सेल्सियस

फलोदी में 42.4 डिग्री सेल्सियस

चूरू में 42.2 डिग्री सेल्सियस

पिलानी में 41.9 डिग्री सेल्सियस

वनस्थली में 41.9 डिग्री सेल्सियस

गंगानगर में 41.8 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस

बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस

जयपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर में 41.2 डिग्री सेल्सियस

अंता बारां में 41.1 डिग्री सेल्सियस

अलवर में 40.5 डिग्री सेल्सियस

संगरिया में 40.1 डिग्री सेल्सियस

सीकर में 40.0 डिग्री सेल्सियस

करौली में 39.9 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा में 39.6 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस

झुंझुनूं में 39.4 डिग्री सेल्सियस

अजमेर में 39.3 डिग्री सेल्सियस

जालोर में 38.5 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर में 38.3 डिग्री सेल्सियस

लूणकरणसर में 38.3 डिग्री सेल्सियस

डबोक में 38.0 डिग्री सेल्सियस

नागौर में 37.7 डिग्री सेल्सियस

सिरोही में 36.5 डिग्री सेल्सियस

डूंगरपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस

पाली में 37.5 डिग्री सेल्सियस

प्रतापगढ में 37.1 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में 29.4 डिग्री सेल्सियस

Tags:    

Similar News