सरकारी कर्मचारी ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पर रेप और तीस लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया

Update: 2025-12-05 17:31 GMT

पाली में एक महिला सरकारी कर्मचारी ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय जोशी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि विजय ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और करीब तीस लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला ने शुक्रवार को औद्योगिक नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में विजय की मां और भाई को भी आरोपी बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औद्योगिक थाने के प्रभारी सुमेरदान के अनुसार चौबीस वर्षीय पीड़िता ने बताया कि अप्रैल दो हजार तेईस में उसे मकान की जरूरत थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात विजय जोशी से हुई और वह उसके फ्लैट में किराए पर रहने लगी। इस दौरान विजय और उसके परिवार के लोग उससे नजदीकियां बढ़ाते रहे और अक्सर फ्लैट पर आते जाते थे।पीड़िता के अनुसार तीन जुलाई दो हजार पच्चीस को वह फ्लैट पर अकेली थी और भावुक अवस्था में रो रही थी। तभी विजय वहां पहुंचा और उसे ढांढस बंधाया। वह बाहर से कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स लाया। पीड़िता के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई और इसी का फायदा उठाकर विजय ने उससे दुष्कर्म किया और फोटो वीडियो बना लिए। बाद में विजय ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसके बाद विजय ने उसे कई जगह घुमाया और दोनों के बीच कई बार सहमति से भी संबंध बने। पीड़िता का दावा है कि विजय के परिवार को भी उनके रिश्ते की जानकारी थी। इस भरोसे के चलते उसने दुष्कर्म की पहली घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि उसने अपना एक प्लॉट बेचकर चौदह लाख रुपए प्राप्त किए थे। यह जानकारी विजय को थी। उसने विश्वास में लेकर यह रुपए भी ले लिए और आवश्यकता बताकर उससे लोन मंगवाकर भी रुपए हासिल किए। कुल मिलाकर विजय तीस लाख रुपए ले चुका था। फरवरी दो हजार पच्चीस में घर में समारोह होने का हवाला देकर उसने फ्लैट भी खाली करवा दिया।पीड़िता ने बताया कि वह लगातार विजय से शादी को लेकर बात करती रही, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। एक दिन उसने विजय को दूसरी लड़की के साथ देख लिया तो विवाद हो गया। आरोप है कि विजय ने साफ कह दिया कि अब वह शादी नहीं करेगा और न ही तीस लाख रुपए लौटाएगा। इसके बाद पीड़िता तनाव में चली गई और अंत में शिकायत दर्ज करवाई।

Similar News