कोटड़ी-पारोली में अवैध गार्नेट कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार; 20 सेपरेटर मशीनें और3 ट्रैक्टर जब्त

Update: 2026-02-01 04:33 GMT


​भीलवाड़ा (हलचल)। जिले के कोटड़ी क्षेत्र में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध गार्नेट के काले कारोबार पर आज पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के सख्त निर्देशों पर आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में डी एसटी  टीम ने पारोली और कोटड़ी इलाकों में एक साथ छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही सेपरेटर मशीनों सीज किया।

​छापेमारी से मचा हड़कंप, माफिया फरार

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ दर्जन (15 से 20) सेपरेटर मशीनें और तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई इतनी त्वरित थी कि माफियाओं को अपनी मशीनें समेटने का मौका तक नहीं मिला।

​अवैध गार्नेट का था बड़ा नेटवर्क

​पारोली क्षेत्र के आसपास खेतों और सुनसान इलाकों में इन सेपरेटर मशीनों के जरिए मिट्टी से कीमती गार्नेट पत्थर निकालने का काम अवैध रूप से किया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी शिकायतें मिल रही थीं। आईपीएस माधव उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी कर इन मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया है।


 पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन मशीनों का असली मालिक कौन है और इस अवैध कारोबार के पीछे किन सफेदपोशों का हाथ है।

​पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध खनन और माफिया राज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस जब्त मशीनों को थाने लाने की प्रक्रिया कर रही है और गिरफ्तारियों के संबंध में विवरण जल्द साझा किया जाएगा।

​भीलवाड़ा की पल-पल की खबरों के लिए जुड़े रहें 'भीलवाड़ा हलचल' के साथ।

Similar News