माघ पूर्णिमा पर आज गाड़ा जाएगा 'होली का डांडा', शहर में फागोत्सव का होगा आगाज़
भीलवाड़ा हलचल | धर्मनगरी भीलवाड़ा में आज माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर परंपरागत रूप से 'होली का डांडा' रोपा जाएगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद डांडा गाड़ने की शुरुआत के साथ ही रंगों के पर्व होली की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
भक्त प्रहलाद का प्रतीक है यह डांडा
भीलवाड़ा के पुराने शहर सहित अन्य बस्तियों में मोहल्ले के प्रबुद्ध जन और युवा एकत्रित होकर शुभ मुहूर्त में डांडा रोपण करेंगे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह डांडा भक्त प्रहलाद की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। लोग होली दहन के लिए लकड़ियां और कंडों का संचय करना भी शुरू कर देंगे।
दान-पुण्य और स्नान का महत्व
आज माघ पूर्णिमा होने के कारण भीलवाड़ा के आसपास के धार्मिक स्थलों और त्रिवेणी संगम पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी । लोगों ने सुबह सवेरे पवित्र जलाशयों में स्नान कर दान-पुण्य किया।
आज से गूंजेंगे फाग के गीत
डांडा रोपण के साथ ही भीलवाड़ा में होली का हुड़दंग शुरू हो जाएगा। अब प्रतिदिन शाम को चौराहों पर चंग की थाप और फाग के गीतों की गूँज सुनाई देगी।
समाचार एवं विज्ञापन के लिए:
प्रेम कुमार गढवाल: 9829041455
विजय गढवाल: 6377364129
