भारत में विकसित कृषि संकल्प अभियान जारी, किसानों को मिल रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी

उदपुर। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक संपूर्ण भारतवर्ष में "विकसित कृषि संकल्प अभियान" का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कृषि और पशुपालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना, उनकी समस्याओं को समझना और समाधान तक पहुंचाना, नवाचारों की पहचान करना और खरीफ फसलों की तैयारी के लिए उन्हें प्रशिक्षित करना है।
इसके साथ ही, कृषि उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी लाने के लिए जागरूकता फैलाना भी इस अभियान का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। आज, 3 जून 2025 को अभियान के छठे दिन, खैरवाड़ा ब्लॉक के खंडी, ओवरी, सुंदरा, करछा कला, भांडा, जवास, सुलाई, सुवेरी, बदला और पोगरा कला गांवों में ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 2150 किसानों (महिला एवं पुरुष) ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं संस्था प्रमुख डॉ. पी. सी. भटनागर ने किसानों को कृषि के साथ पशुपालन से होने वाले लाभ के बारे में मार्गदर्शन दिया। किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी, उन्नत तकनीक और कम लागत में अधिक उत्पादन के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।
डॉ. भटनागर ने कहा, "यह अभियान किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।" यह अभियान संपूर्ण भारत के सभी जिलों में चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली को मजबूत करना है। सरकार का मानना है कि इस अभियान से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे वे अधिक उत्पादन कर सकेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगे। भारत सरकार का कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, समस्याओं का समाधान करना, नवाचारों को बढ़ावा देना और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद करना। समृद्ध, आत्मनिर्भर और टिकाऊ कृषि प्रणाली को मजबूत करना करना है।