सावित्रीबाई फुले पर्यावरण एवं शिक्षण संस्थान ने सौ पौधे लगाए

Update: 2025-06-05 08:17 GMT
सावित्रीबाई फुले पर्यावरण एवं शिक्षण संस्थान ने सौ पौधे लगाए
  • whatsapp icon

उदयपुर। गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर सावित्रीबाई फुले पर्यावरण एवं शिक्षण संस्थान उदयपुर ने बुडल परिसर में 100 पौधे लगाए। चार फीट गहरे गड्ढे में बकरी के गोबर का खाद डालकर वृक्षारोपण किया। संस्थापक दिनेश माली, उपनिदेशक गहरी लाल माली, विशिष्ट अतिथि पियूष भटनागर, उदय लाल कमेटी, सुनीता श्रीमाली, हर्षवर्धन सिंह ,डाली बाई, सूरज बाई एवं कर्मचारियों ने नीम कटहल, करंज, मौसमी व अर्जुन के पौधे लगाए। 500 पौधे लगाने का लक्ष्य है ,400 पौधे और लगाए जाएंगे। पौधे के पानी पिलाने एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की है। संस्थान द्वारा परिसर में अभी तक 10000 पेड़ लगाकर संरक्षण कर चुका है।

Tags:    

Similar News