विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 350 लोगों ने लिया लाभ
उदयपुर, । भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र एवं हेल्थ वन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सुभाषपुरा के संयुक्त तत्वाधान में में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया।
अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया कि इस शिविर में 350 लोगों के द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया गया तथा विभिन्न प्रकार की जांच करवाई गई इस अवसर पर जनरल सर्जन डॉक्टर एसपी गुप्ता गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ राजेंद्र ढींगरा ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ हेमंत खड़ा सर्जिकल गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर मिलिंद लखानी के द्वारा सेवाएं प्रदान की गई इस अवसर पर अस्पताल के द्वारा बीपी और शुगर व अन्य जांचे निशुल्क की गई इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के द्वारा सभी डॉक्टर एवं स्टाफ को पर्यावरण बचाव के लिए जुट बेग मेरी थैली मेरी सहेली का वितरण किया गया।
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह अनिल जैन का उदयपुर मैं बांसवाड़ा से दिल्ली जाते समय रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही महावीर इंटरनेशनल एवं विज्ञान समिति के संयुक्त प्रावधान में एक विशाल चिकित्सा शिविर आयोजन भी किया गया जिसमें 83 लोगों को विभिन्न जांच और परामर्श दिया गया। अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया कि कपासन तहसील के मुंगाना गांव में एक विशाल निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें 573 पशुओं को का टीकाकरण तथा इलाज किया गया। इसी तरह बाल एवं जनगणना चिकित्सालय में अपेक्स के दिशा निर्देश अनुसार बेबी किट का वितरण भी किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर मैं वीर आर के चतुर वीर बी एल खमेसरा वीर रविंद्र सुराणा वीर सुरेश बड़ीवाल जॉन अध्यक्ष हंस हिंगड़ वीर एन एस खमेसरा वीर नरेंद्र खाब्या वीर प्रकाश जी जैन डॉ अजय सांखला वीर राजेंद्र भंडारी वीर राजेंद्र सुराणा जॉन सचिव राजकुमार नलवाया वीर कृष्ण जी भंडारी वीरा डॉ सुशीला सांखला वीरा उषा सुराणा शाहिद काफी सदस्य मौजूद थे।