बेणेश्वर धाम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लैक्रोज खिलाड़ियों से की मुलाकात, बढ़ाया उत्साह

By :  vijay
Update: 2026-03-16 18:36 GMT

 

उदयपुर । डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्र  भजनलाल शर्मा ने लैक्रोज खेल से जुड़े खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनके प्रशिक्षण, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने मुख्यमंत्री को राजस्थान की लैक्रोज टीम की उपलब्धियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान लैक्रोज प्रशिक्षक नीरज बत्रा सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Similar News