वाकल जैन परिषद उदयपुर का होली स्नेह मिलन व सम्मान समारोह सम्पन्न

Update: 2026-03-17 10:24 GMT

उदयपुर। सामाजिक संस्था वाकल जैन परिषद उदयपुर का होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन सभागार में आयोजित हुआ।

अध्यक्ष मोतीलाल पोरवाल ने बताया कि यह होली व इस वर्ष का तीसरा स्नेह मिलन समारोह वाकल प्रांत के उदयपुर प्रवासियों के साथ मनाया गया। पोरवाल ने बताया कि वाकल प्रांत के गोगुन्दा तहसील के छोटे गांवों से काफी संख्या में जैन समाज के व्यवसायी उदयपुर में व्यापार हेतु प्रवास कर रहे है। इस मौके पर शादी के 50 वर्ष से अधिक होने वाले सदस्य फतहलाल पोरवाल, मोहनलाल पोरवाल, डॉ. करण तोतावत, दिलीप चौधरी, अम्बालाल सिंघवी, कालूलाल सिंघवी, मनोहर तोतावत, नंदलाल माण्डोत, सागरमल चपलोत, शांतिलाल पोरवाल, सम्पतलाल पोरवाल व डालचंद पोरवाल का उनके पुत्रों द्वारा मेवाड़ी पगड़ी, माला व उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं आशीर्वाद लिया। उदयपुर जैन समाज के प्रमुख जैन भजन गायक पंकज भंडारी ने जैन भजनों व होली के गीतों को गाकर श्रोताओं को आनंदित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्ष मोतीलाल पोरवाल ने किया। आभार संरक्षक चुन्नीलाल सांखला ने किया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन डॉ. निशा सिंघवी ने किया।

आयोजन को सफल बनाने वाले महामंत्री नरेंद्र सिंघवी, कोषाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सांस्कृतिक मंत्री दर्शन सिंघवी, मीडिया प्रभारी संजय सिंघवी व प्रकाश सांखला व प्रमोद चपलोत का अध्यक्ष द्वारा उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। समय से पूर्व आने वाले सदस्यों एवं खेलों में भाग लेने वाले विजेताओं का नकद पुरस्कार से सम्मान किया गया। डॉ. हेमंत, डॉ. विनोद, ललित पोरवाल ने अपने स्व. पिता व माता जसकरण-जतन देवी पोरवाल की याद में संदेश प्रेषित करते हुए इस परिषद की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 

Tags:    

Similar News